{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जिसमें बाजार,मंडी और सभी प्रकार की छोटी बड़ी दुकानें बंद रहीं।जिसका असर आज सुबह शहर की मझोला सब्जी मंडी में देखने को मिला।
यहां दिन निकलते ही लोग सब्जी लेने के लिए टूट पड़े। जिस कारण यहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग आनन फानन में आवश्यकता से अधिक सब्जी ख़रीद रहे थे। मंडी के व्यापारी लोगों को समझा भी रहे थे कि मंडी अब रोजाना खुलेगी,लोगों की कुछ समझ नहीं आ रहा था।
व्यापारियों ने अब पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की ही। ताकि व्यवस्था बनी रहे।उधर ग्राहक रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद बढ़ रहीं अफवाहों से डरे हुए हैं।
उनके मुताबिक सबकुछ बंद हो जाएगा, लिहाजा स्टोर करना उनकी मजबूरी है। फिलहाल अभी इस पर किसी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया ही।