मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सहमति दे दी है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 मई को कटारा हिल्स के बाग मुगालिया एक्सटेंशन में हुई घटना से जुड़ा मामला अब CBI को सौंपा जाएगा। यह केस थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धाराएं शामिल हैं।
20 मई को मृतका के परिजनों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए मामले को CBI को सौंपने का आश्वासन दिया था।
मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि राज्य सरकार परिवार के साथ है और जरूरत पड़ने पर CBI जांच के लिए पत्र भी भेजा जाएगा। साथ ही पोस्टमॉर्टम और पार्थिव शरीर से जुड़े मामलों में न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।