{ मिर्ज़ापुर से अरुण पांडेय की रिपोर्ट }
मिर्जापुर के विंध्याचल में आदििशक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने अपने शादी के वर्षगांठ केे उपलक्ष में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधिवत मां का आरती दर्शन पूजन और हवन किया और लगभग एक घंटा तक मुख्यमंत्री विंध्याचल में रुके रहे ।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक जीवन का कल एक सुखद दिन था, उसी क्रम में माँ का आशीर्वाद लेने सपरिवार आया था, इसके पहले भी आता रहा हूँ।

माँ से परिवार की कुशलता के साथ प्रदेश की कुशलता का आशीर्वाद मांगा है । दिल्ली चुनाव और शाहीन बाग के साथ सीएए पर पूछे गए प्रश्नो को टालते हुए कहा कि पूरे देश की नजर इस चुनाव पर है, मेरे राज्य के चुनाव के समय भी देश की नजर थी, जनता को फैसला करना है।
आगे उन्होंने बोला कि माँ के आशीर्वाद से सब ठीक होगा, अन्य प्रश्नों पर बोले कि यह जगह राजनीति पर बोलने की नही है।