1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. West Bengal: ममता की सीएम कुर्सी के लिए मंत्री शोभनदेव ने दिया MLA पद से इस्तीफा, जा सकती है कुर्सी!

West Bengal: ममता की सीएम कुर्सी के लिए मंत्री शोभनदेव ने दिया MLA पद से इस्तीफा, जा सकती है कुर्सी!

By: Amit ranjan 
Updated:
West Bengal: ममता की सीएम कुर्सी के लिए मंत्री शोभनदेव ने दिया MLA पद से इस्तीफा, जा सकती है कुर्सी!

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में सीएम की कुर्सी संभालने के बाद भी ममता की कुर्सी संकट में है, जिसे लेकर उन्हें 6 महीने के अंदर चुनाव जीतना जरूरी है। अगर वो ये चुनाव नहीं जीत पाती है, तो उनकी कुर्सी भी जा सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विधानसभा उप-चुनाव का रास्ता खाली करते हुए राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस नेता शोभन देव ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भवानीपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है। लेकिन जब सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से लड़ने के लिए चली गई थीं तो यहां से शोभन देव को टीएमसी टिकट पर उतारा गया था। इस्तीफा देने के बाद शोभन देव ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री दो बार भवानीपुर सीट से जीत चुकी हैं। सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने यह सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं तो मैंने सोचा कि मुझे यह सीट खाली कर देना चाहिए। किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की साहस नहीं है। मैंने उनसे बात की। यह उनकी सीट थी और मैं तो सिर्फ इसकी रक्षा कर रहा था।

 

स्पीकर से बोले शोभन देव- स्वेच्छा से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा कि, मैंने उनसे यह पूछा कि वे अपनी इच्छा से या फिर जबरदस्ती अपना इस्तीफा दे रहे हैं। मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 1953 वोट से हार के बाद ममता को दोबारा विधानसभा पहुंचने के लिए उप-चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना जरूरी है।

ध्यान हो कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से हार का सामना करने वाली बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिये छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...