1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली के कस्बा रिठौरा में लाखों की हुई चोरी

बरेली के कस्बा रिठौरा में लाखों की हुई चोरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली के कस्बा रिठौरा में लाखों की हुई चोरी

(बरेली से संवाददाता दीपिक कुमार की रिपोर्ट)

बरेली के कस्बा रिठौरा में लगातार चोरियां हो रही है, ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। कल रात घर में कथा का कार्यक्रम होने के कारण घरवाले सारा कामकाज कर के थक कर सो गए। उसके बाद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने घर की छत से एक कपड़े को पर्दे मे उस में गांठ लगाकर छत की खिड़की से बांधकर नीचे उतर गए और घर में रखी अलमारी में से सोने- चांदी के जेवर चोरी करके रफू चक्कर हो गए। वहीं पीड़ित परिवारवालों ने बताया कि, घर में कुछ दिन बाद बच्चे का नामकरण के लिए कार्यक्रम था जिसके लिए सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान अलमारी में रखा हुआ था। सारा सामान चोर चोरी करके भाग गए।

परिजनों को कहना है कि, लगभग दस से 12 लाख की चोरी हुई है। जिसमें कई कीमती जेवर और लगभग पचास हजार नगद थे। उसको भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि, यह कस्बे की कोई पहेली या दूसरी चोरी नहीं है।

इससे पहले भी कस्बे में दो तीन महीनों से लगातार कई चोरी हुई है। एक ही रात में एक ही मार्केट में चार दुकानों में चोरी हुई है और पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...