1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. असम के दीमा हसाओ जिले में उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रक में आग, पांच ड्राइवरों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

असम के दीमा हसाओ जिले में उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रक में आग, पांच ड्राइवरों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

असम के दीमा हसाओ जिले में बीती रात उग्रवादियों ने उमरंगसो लंका रोड पर सात ट्रकों में आग लगा दी। इस घटना में पांच ट्रक ड्राइवरों की जलकर की मौत हो गई। आपको बता दें कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस लगातार इस घटना के जांच कर रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
असम के दीमा हसाओ जिले में उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रक में आग, पांच ड्राइवरों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : असम के दीमा हसाओ जिले में बीती रात उग्रवादियों ने उमरंगसो लंका रोड पर सात ट्रकों में आग लगा दी। इस घटना में पांच ट्रक ड्राइवरों की जलकर की मौत हो गई। आपको बता दें कि इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस लगातार इस घटना के जांच कर रही है।

पांच ड्राइवरों की मौत

आपको बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने अबतक पांच ड्राइवरों के शव बरामद किये हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना दीमा हसाओ जिले में उमरंगसो लंका रोड पर हुई, इस घटना में संदिग्ध उग्रवादियों ने सात ट्रकों को जला दिया। इस घटना में ट्रक के पांच ड्राइवर की मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि आग लगाने के पहले उक्त बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। असम पुलिस ने कहा कि इस भीषण घटना को अंजाम देने का काम DNLA के उग्रवादी समूह द्वारा किया जा सकता है। जिले के एसपी ने कहा कि घटना के बाद असम राइफल्स के इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

जिले के एसपी ने यह भी बताया कि हम बदमाशों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स की मदद ले रहे हैं और इस पूरे एरिया में व्यापक रूप से तलाशी कर रहे हैं।

आपको बता दें की घटना के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...