माइक्रोसॉफ्ट ने जूम और गूगल मीट को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने Teams के यूजर्स को फ्री में दिन भर वीडियो कॉलिंग की सुविधा दे दी है।
माइक्रोसॉफ्ट Teams के यूजर्स अब पूरे दिन फ्री में वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकते हैं। नई सुविधा के तहत Teams में 300 यूजर्स एक साथ 24 घंटे मीटिंग कर सकते हैं।
बता दें कि जूम ने हाल ही में थैंक्सगिविंग डे के तहत 40 मिनट की लिमिट को खत्म किया था।
24 घंटे फ्री कॉलिंग के अलावा Microsoft Teams में एक नया अपडेट भी आया है जिसके बाद आप चैटिंग के लिए 250 लोगों का ग्रुप बना सकते हैं जिनमें से 49 लोग एक साथ स्क्रीन पर एक विंडो में रह सकते हैं।
नए अपडेट के बाद चैट हिस्ट्री को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर सिंक किया जा सकेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अपडेट के बारे में अपने ब्लॉग में जानकारी दी है।
Microsoft टीम्स में कंप्यूटर या किसी पर्सनल ग्रुप से फोटो-वीडियो शेयर करने की भी सुविधा दी है।
डेस्कटॉप के अलावा माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही मोबाइल एप के लिए एक नया अपडेट जारी करने वाली है जिसके बाद आप उनलोगों से भी चैटिंग कर सकेंगे जिनके फोन में पहले से Teams एप इंस्टॉल नहीं होगा।
फोन में एप ना रखने वाले यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज मिलेगा जिसका जवाब भी वे मैसेज में ही दे सकेंगे।