1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की पत्नी ने दिया दो करोड़ का दान

कोरोना वायरस: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की पत्नी ने दिया दो करोड़ का दान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की पत्नी ने दिया दो करोड़ का दान

कोरोना वयरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार लगातार तमाम कोशिशें कर रही है, और साथ ही राज्य सरकारें भी इस वायरस को लेकर सतर्क हैं। कई राज्यों में लॉकडाइन लगा दिया गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की पत्नी अनुपमा ने 2 करोड़ का दान दिया है।

दरअसल, तेलंगाना में भी इस वक्त कोरोना वायरस का संक्रमण देखने को मिल रहा है ऐसे में सरकार ने वहां पर भी लॉकडाउन घोषित कर दिया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की पत्नी अनुपमा वेणुगोपाल नडेला ने राज्य में कोरोनो वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ गरीबों की मदद के लिए तेलंगाना सरकार को 2 करोड़ रुपये का दान दिया। उनके पिता के आर वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री को 2 करोड़ का चेक सौंपा है।

गौरतलब हो कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 519 हो गई है। जिसमें की 43 विदेशी नागरिक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...