1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Micromax IN 1b की सेल आज रात से होगी शुरू

Micromax IN 1b की सेल आज रात से होगी शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Micromax IN 1b की सेल आज रात से होगी शुरू

Micromax के मुताबिक़ Flipkart Big Saving Days की शुरुआत के साथ ही Micromax IN 1b की भी दूसरी सेल शुरू होगी. कंपनी ने कहा है कि ये 12 दिसंबर मिड नाइट यानी 12AM से बिकना शुरू होगा।

Micromax IN 1b के दो वेरिएंट्स हैं. बेस वेरिएंट में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी क़ीमत 6,999 रुपये है. दूसरे वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज है. इस वेरिएंट की क़ीमत 7,999 रुपये है. ये स्मार्टफ़ोन ब्लू और पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Micromax ने ये भी कहा है कि इस स्मार्टफ़ोन को लेकर कस्टमर्स की तरफ़ से कंपनी को अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. इस फ़ोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है और इसके सात इसमें HyperEngine गेम टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Micromax IN 1b में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इस फ़ोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

गौरतलब है कि Micromax ने हाल ही में एक बार फिर से वापसी की है. कंपनी ने एंटी चाइना सेंटिमेंट के तहत शुरुआत मेंं दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं और फिलहाल कंपनी का कहना है कि इन्हें अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...