1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i

108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 जनवरी को लॉन्च होगा Mi 10i

Mi 10i स्मार्टफोन को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा ट्विटर पर साझा किए टीज़र में हालांकि स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है,

लेकिन यह जरूर खुलासा किया गया है कि नया फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

पुरानी लीक्स को देखें, तो यह फोन मी 10आई हो सकता है। पिछले रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि यह फोन भारत में Redmi Note 9 Pro 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया जा सकता है।

जो कि हाल ही में चीन मे 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, चीनी 5जी मॉडल भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो मॉडल से अलग है।

Xiaomi ने आगामी फोन लॉन्च की तारीख का ऐलान ट्विटर पर किया है। हालांकि, कंपनी के इस ट्वीट में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन कहा जा रहा है कि यह Mi 10i स्मार्टफोन हो सकता है। इस संबंध में एक शॉर्ट वीडियो भी कंपनी द्वारा साझा की गई है। इस वीडियो में फोन वर्गाकार क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा है।

जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल के होने के संकेत मिले हैं। मी 10आई स्मार्टफोन Mi 10 रेंज का अगला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से ही Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite Zoom Edition जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...