1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक: सीएम भगवंत मान बोले- हार-जीत लगी रहती है, पंजाब मॉडल पर होगा फोकस

दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक: सीएम भगवंत मान बोले- हार-जीत लगी रहती है, पंजाब मॉडल पर होगा फोकस

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली करारी हार के बाद पंजाब को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।

By: Rekha 
Updated:
दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक: सीएम भगवंत मान बोले- हार-जीत लगी रहती है, पंजाब मॉडल पर होगा फोकस

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली करारी हार के बाद पंजाब को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। बैठक में दिल्ली में मिली हार पर चर्चा की गई और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

पंजाब में लोगों के हित में हो रहा काम: सीएम भगवंत मान

बैठक के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो गारंटी दी थी, उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे कई कार्य भी किए जाएंगे जिनकी गारंटी नहीं दी गई थी। 17 टोल प्लाजा बंद कर लोगों को राहत दी गई। विधायकों की अतिरिक्त पेंशन बंद कर जनता के पैसे की बचत की। पंजाब में जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता बाजवा के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार

पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के आरोपों पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा, “कांग्रेस अपने विधायकों की चिंता करे, पंजाब में AAP मजबूत है। पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं का इधर-उधर जाना आम बात है, लेकिन आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई कल्चर नहीं है।

पंजाब में नौकरियों और व्यापार को बढ़ावा: मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरिट पर नौकरी देने में विश्वास रखती है।अब तक 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। किसी को भी नौकरी पाने के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। पंजाब में व्यापारियों का विश्वास जीतने में AAP सफल रही है।

दिल्ली में हार स्वीकार, लेकिन पंजाब को बनाएंगे मॉडल स्टेट

सीएम मान ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम को पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।

“AAP सरकार ने जितने काम किए, वो पिछले 75 सालों में भी नहीं हुए।”
आने वाले दो सालों में पंजाब को विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
शहरों के विकास, गांवों की तरक्की और शिक्षा-स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस रहेगा।

“जो 75 साल में नहीं हुआ, वो AAP ने 10 साल में किया”
बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को मेहनत के लिए धन्यवाद दिया है।

“हम दिल्ली जैसा मॉडल पंजाब में लागू करेंगे और इसे देश में पंजाब मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे।”

पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

AAP का लक्ष्य: अगले दो वर्षों में पंजाब को एक आदर्श राज्य के रूप में पेश करना।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...