1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: मास्क और सैनिटाइजर बनाकर नजीर पेश कर रहीं जिले की महिला पुलिसकर्मी

मेरठ: मास्क और सैनिटाइजर बनाकर नजीर पेश कर रहीं जिले की महिला पुलिसकर्मी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: मास्क और सैनिटाइजर बनाकर नजीर पेश कर रहीं जिले की महिला पुलिसकर्मी

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

विश्वव्यापी महामारी कोरोना के चलते जहां देशभर में मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की नौबत आ गई है। वहीं, इस समस्या के समाधान के लिए जिले की महिला पुलिसकर्मी नजीर पेश कर रही हैं।

दरअसल, पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बीते 28 तारीख से मास्क के और सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद समाज सेवा के इस कार्य में जुटी हैं।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रोजाना लगभग डेढ़ हजार मास्क बनाए जा रहे हैं। क्योंकि कपड़े का यह मास सिर्फ एक बार प्रयोग किया जा सकता है। इसलिए महिला पुलिसकर्मी अपने साथियों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए खुद ही उनके लिए मास्क का निर्माण कर रहे हैं।

एडीजी ने बताया कि पुलिस लाइन में रोज लगभग डेढ़ हजार मास्क बनाए जा रहे हैं। यह मास्क फिलहाल पुलिस कर्मियों के प्रयोग के लिए बन रहे हैं। यदि अतिरिक्त मास्क बनते हैं तो उन्हें अन्य लोगों को भी वितरित किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि पुलिस लाइन में जन सहयोग से बनाई गई रसोई से लगभग हजारों गरीब लोगों को खाने का वितरण किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...