भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा कर अपनी सरकार तो बना ली है। लेकिन उत्तर प्रदेश में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। जिस पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है। ऐसा ही ताजा मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में सामने आया है।
आपको बता दें कि मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की थी लेकिन पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देते हुए एक आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ाया और अन्य 3 आरोपियों की पुलिस जांच कर रही है।
तो वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। जिसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी परिवार दबंग परिवार है। जिसके चलते उनको जान से मारने की और फैसला करने की धमकियां मिल रही हैं।
पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक पुलिस प्रशासन इन हैवानियत करने वाले आरोपियों को पकड़कर जेल भेजती है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार जब पीड़िता शौचालय के लिए जा रही थी। तभी दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिसमें किशोरी के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है और बाकी तीन की तलाश कर रही है।