1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मेरठ हाईवे जाम

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मेरठ हाईवे जाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मेरठ हाईवे जाम

हरियाणा पंजाब के किसानों के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान भी आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़ा है। जिसके बाद अब भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मेरठ में हाईवे जाम कर दिया गया है। मेरठ के जाटोली कट पर किसान धरने पर बैठ गए हैं।

जिसके बाद काफी लंबा जाम लग चुका है। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। कई जगह से रूट डायवर्जन करवा दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

 

 

वहीं किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ बर्बरता के विरोध में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने का मन बना लिया है। किसानों की मानें तो जब तक भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकेत अगला आदेश नहीं देंगे तब तक वह धरने पर ही बैठेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...