{ मेरठ से आदित्य गुप्ता की रिपोर्ट }
मेरठ मेडिकल कॉलेज की नर्सरी से नवजात के अगवा करने के मामले में घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नवजात को बरामद नही कर पाई।

दरअसल, मुंडाली थाने के अजराड़ा निवासी आसिफ की पत्नी सुमैया ने सोमवार की शाम तीन बजे मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में बच्चे को जन्म दिया। खुद को स्टाफ नर्स बताने वाली महिला नवजात को चोरी कर ले गई।

घटना की जानकारी सुमैया के पति ने पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली, फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने महिला का पोस्टर जारी भी कर दिया है।

मेडिकल थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे और खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।