{मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }
मेरठ जिले के किठौर कसबे में स्थित इलाहबाद बैंक की ब्रांच से कैशियर 21 लाख 90 हज़ार रूपये लेकर फरार हो गया है।
घटना की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया की 31-3-2020 को लगभग डेढ़ बजे कैशियर सचिन कुमार निवासी गढ़ ने ब्रांच से बाहर दो तीन चक्कर लगाए हमने सोचा की वो स्मोकिंग करने बाहर गया है।
वैसे भी लॉक डाउन और क्लोजिंग के चलते बैंक में ग्राहक नहीं है लेकिन दो बजे तक भी वापस ना आने पर कैशियर को फ़ोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया तीन बजे तक भी वापस ना आने पर हमने बैंक के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
उच्चाधिकारियों ने कैश का मिलान किया तो उसमे से 21 लाख 90 हज़ार रूपये कम निकले कैशियर के खिलाफ किठौर थाने में तहरीर दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।