राशिद की रिपोर्ट
मेरठ वैश्विक महामारी कोरोना मेरठ में पैर पसार रहा है जहां 24 घंटे के अंदर 64 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, तो वही अगर हम बात करें टोटल सैंपल की तो अब तक 18206 टोटल टेस्ट 15 जून तक हुए हैं।
जिसमें 17109 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, टोटल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 672 पहुंच चुका है जिसमें अब तक टोटल 50 मौत हो चुकी है।
और अगर हम बात करें टोटल डिस्चार्ज की तो 419 लोग अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं, और तकरीबन 425 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
जिस तरीके से मेरठ के अंदर कोरोना अपने पैर पसारे हैं उससे ऐसा लगता है और प्रशासन भी इस ओर ध्यान दे रहा है कि तकरीबन मेरठ में 7 दिन के अंदर 2 दिन कंप्लीट लॉक डाउन करने को लेकर डीएम लगातार बैठक कर रहे हैं।
वो 2 दिन कौन से होंगे इसका आज शाम को पता चलेगा लेकिन मेरठ में बाजार तो खुले हैं पर अभी तक भी जनता सड़क पर उस तरीके से नहीं दिखाई दे रही है जैसे पहले दिखती थी।