1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मायावती ने जन्मदिन के बहाने BJP पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है

मायावती ने जन्मदिन के बहाने BJP पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती ने जन्मदिन के बहाने BJP पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है

बएसपी सुप्रीमो मायावती आज बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर बएसपी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

बताते चलें कि, मायावती ने बएसपी प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। जिला में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।

मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है और बीजेपी सरकार के राज में देश की अर्थव्यवस्था हालत बेहद खबर है। साथ ही उन्होंने कहा कि, 130 करोड़ लोगों के सामने रोजाना रोजी-रोटी का संकट हो रहा है। देशभर में भयंकर गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त है।

मायावती ने कहा कि, देश में आर्थिक संकट के कारण रोजगार नहीं है और इस वजह से आम जनता का हाल बेहाल हो रखा है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से फेल हुई है और देश में इस समय गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है।


Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...