बसपा सुप्रीमों मायावती और प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुःख जताते हुए सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।
आपको बता दे कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच सोमवार देर रात हिंसक झड़प हो गयी थी।
हमारे 20 जवान शहीद हुए वही चीन के 43 जवान मारे गए। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया कि कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति दुखद और झकझोर देने वाली है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और तनाव को कम करने में प्रयासरत है ऐसा हमला ठीक नहीं है।
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान और शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी और देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी।