कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी सचिव शहरी विकास अनुराग यादव ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कि और हालत की जानकारी ली।
बतादें कि, जिले की सही जानकारी न देने पर सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सहित कई स्वास्थ्य अधिकारियों की फटकार लगाई। सचिव ने सख्त लहजे में कहा कि शुक्रवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संबंधित सभी आंकड़े उन्हें उपलब्ध कराए जाएं।
वहीं, सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किए गए सर्वे, उसमें मिले संदिग्ध व्यक्तियों और सैंपलिंग की रिपोर्ट उन्हें दी जाए। उन्होंने प्रत्येक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घरों की संख्या, वर्तमान में आइसोलेशन व क्वांरटीन में रखे व्यक्तियों की संख्या और उनको दिए जाने वाले भोजन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।
सचिव को बताया गया कि जनपद में पांच हॉटस्पॉट क्षेत्र, 11 एपी सेंटर, 1550 लोगों की सैंपलिंग की गई है, 172 केस पैडिंग हैं। अब तक 205 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए और 272 व्यक्तियों को क्वांरटीन किया गया है, जिसमें 66 लोग तब्लीगी जमात से संबंधित हैं।