{ मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }
गोवर्धन तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान ने अपने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ मिलकर जिला अधिकारी महोदय को मथुरा गोवर्धन रोड की जंजर हालत को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नाम से ज्ञापन दिया है।

हम आपको बता दें गोवर्धन गिरिराज जी में प्रतिवर्ष लगने वाले राजकीय मेला गुरु पूर्णिमासी पर प्रति वर्ष गोवर्धन में प्रवेश मार्गों को बनवाया जाता था वही 3 वर्षों से मथुरा गोवर्धन रोड की किसी भी मंत्री तथा अधिकारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली।

इस रोड की कंजर हालत को लेकर स्थानीय जनता में आक्रोश फैला हुआ है, इस बात को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान ने जिला अधिकारी महोदय मथुरा को ज्ञापन देकर मीडिया को बताया हम आपको यह भी बताते चलें जब बीजेपी चुनाव मैं उतरी थी तो उसका 1 पॉइंट यह भी था कि वह जनता को गड्ढा मुक्त सड़क बना कर देगी।

मगर यहां चुनाव जीतते ही सभी नेता अपने वादो को भूलते हुए नजर आ रहे हैं, सरकार बदलते ही इस रोड के विकास के कार्य को रोक दिया गया, व्यापार मंडल ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री महोदय को एक माह का टाइम दिया गया है अगर एक माह के अंदर रोड का कार्य नहीं शुरू होता है तो व्यापार मंडल बड़े लेवल पर आंदोलन करेगा।