नई दिल्ली : ‘जब मोदी जी करेंगे क्या तभी दीदी करेंगी?वो भी चुनाव में करेंगी?’, जी हां ये बयान है मनोज तिवारी का। जिन्होंने आज तक की एंकर चित्रा के सवाल पर यह जवाब दिया। दरअसल जल्द ही देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव होने है, जिसमें एक पश्चिम बंगाल भी है। खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी मुकाबले को लेकर चित्रा त्रिपाठी ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी से कई सवाल पूछे।
चित्रा त्रिपाठी ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी से पूछा कि, ‘ये बताइए, जय श्रीराम का नारा और बाकी आप तो हिंदुओं की पार्टी मानी जाती हैं ना?’ इस पर मनोज तिवारी हंसते हैं और कहते हैं- ‘नहीं-नहीं क्या बात करते हैं, मुसलमान को थोड़े ही कहा गया है कि जय श्रीराम कहो। वो अल्लाह हू अकबर कहें, व आजान करें। कहां किसी को रुकावट है? सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।’
इस पर चित्रा पूछती हैं, ‘भरोसा पैदा हो रहा है मुस्लिम वर्ग में?’ जवाब में मनोज कहते हैं- ‘बिलकुल हो रहा है, अगर जो नहीं होता तो क्या श्रीनगर में हमारे कैंडिडेट जीतकर आते?’ Manoj Tiwari ने आगे कहा- ‘हम तो पहले से ही सबका साथ सबका विकास की धुन रखते हैं। हम कम्युनिटी को लेकर कभी भी कोई अंतर नहीं रखते।’ पीएम मोदी की तरह ममता बनर्जी ने भी चाय बांटी इस सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा- ‘दीदी को सबका खयाल रखना चाहिए था। उनको शुरू से ही ये करना चाहिए था।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘दीदी को चायवालों का दर्द भी समझना चाहिए था, दीदी को ठेले वालों का भी दर्द समझना चाहिए था। दीदी को पश्चिम बंगाल के किसानों का भी दर्द समझना चाहिए था। जब मोदी जी करेंगे क्या तभी दीदी करेंगी?वो भी चुनाव में करेंगी?’ आपको बता दें कि इस दौरान मनोज तिवारी का एक और अलग अंदाज देखनें को मिला। उन्होंने जहां बंगाल की जनता के लिए मां से प्रार्थना कर कृपा बरसाने को कहा, वहीं उन्होंने कई मामलों में परोक्ष रूप से ममता बनर्जी के प्लास्टर पर चुटकी भी ली।
देखें वीडियो
#WestBengal | @ManojTiwariMP ने बंगाली में गया गाना #BulletReporter | @chitraaum pic.twitter.com/SDnRZEDesR
— AajTak (@aajtak) March 21, 2021