दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत के साथ वापसी की है। आप दिल्ली में 60 से ज्यादा सीटों जीतती दिख रही है। जबकि बीजेपी 10 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस वक्त आम आदमी पार्टी के कई नेता अपनी-अपनी जीत की खुशी मना रहे हैं।
पटपड़गंज से चुनावी मैदान में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले तो बीजेपी से पीछे चल रहे थे लेकिन अंत में बीजेपी से आगे हो गए। उन्होंने कहा कि, मैं फिर से पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर खुश हूं।
बीजेपी ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है। बताते चले कि, जीत के बाद डीप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रोड शो निकाला।