नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस को लेकर स्टार किड्स एक्ट्रेस को भी मात देने वाली मशहूर अदाकारा मंदिरा बेदी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्लीम ट्रीम बॉडी फ्लॉट करती नजर आती है। मदिरा बेदी बढ़ती उम्र में भी जवां हिरोइनों को अपनी खूबसूरती और फिटनेस से फेल कर देती है। अपनी फिटनेस को छोड़ एक बार मदिरा तब सुर्खियों में आयी थी जब उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था।

दरअसल, 48 साल की उम्र में बेटी को गोद लेने के बाद चारों तरफ उनकी तारीफों के पुल0 बंधने लगे थे। हालांकि यह बात कुछ यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतर रही है और उन्होंने उनकी बेटी के लिए विवादित टिप्पणियां करनी शुरु कर दी हैं जिसपर मंदिरा भड़क उठी और ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद करती नजर आयी।

मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने बेटे वीर और गोद ली बेटी तारा के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर मंदिरा ने अपने दोनों बच्चों के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज पोस्ट की थी जिसपर कुछ यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स कर दिया जिसे देख एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
दरअसल, मंदिरा की स्टोरी पर कुछ यूजर्स ने उनकी बेटी तारा के खिलाफ कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तो यह तक पूछ लिया कि ‘मैडम आपने किस स्लमडॉग सेंटर से अपनी बेटी को गोद लिया है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गोद ली गई बच्ची आप लोगों से बिल्कुल अलग नजर आती है, तुम लालची नशा करने वाले लोग इस झुग्गी-झोपड़ी वाली बच्ची को हमेशा के लिए डरा रहे हो।’

बस फिर क्या था मंदिरा ने भी इसपर मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने लिखा, ‘ऐसे लोगों को स्पेशल अटेंशन दिए जाने की जरूरत होती है। बधाई हो तुम्हें मेरी अटेंशन मिल गई, घटिया आदमी।’ वहीं एक और यूजर के सवाल पर मंदिरा ने लिखा, ‘एक और सभ्य नागरिक जो अपने आप को राजेश त्रिपाठी बुलाते हैं और पक्का यह उनका असली नाम नहीं है, क्योंकि इस तरह के लोग सबसे बड़े डरपोक होते हैं, जो अपनी पहचान छुपाकर दूसरों के बारे में बुरा-भला कहते हैं।’

बता दें कि मंदिरा बेदी ने जुलाई 2020 में तारा को गोद लिया था लेकिन इस बात की घोषणा उन्होंने अक्तूबर में की थी। उस वक्त उन्होंने एक फैमिली फोटो साझा कर बताया था कि तारा अब उनके परिवार का हिस्सा हैं। मंदिरा ने राज कौशल से 1999 में शादी की थी और शादी के 12 साल बाद उनका पहला बच्चा, बेटा वीर पैदा हुआ था।