1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल,प्रशासन ने नई गाइडलाइन की जारी

सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल,प्रशासन ने नई गाइडलाइन की जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल,प्रशासन ने नई गाइडलाइन की जारी

 कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद आखिरकार सोमवार से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल को खोलने की सशर्त अनुमति दे दी गई है। शासन के बाद प्रशासन ने भी रविवार को गाइड लाइंस जारी कर दी।

इनके अनुसार मंदिर सुबह पांच बजे से रात्रि नौ बजे के बीच खुलेंगे तो शॉपिंग मॉल, होटल आदि दोपहर 12 बजे से सायं सात बजे तक खुल सकेंगे। होम डिलीवरी सायं सात से नौ बजे तक हो सकेगी। जिम, सिनेमाघर व कोचिंग सेंटरों पर पाबंदी बरकरार रहेगी। स्टेडियम में खिलाड़ी मात्र अभ्यास करने जा सकेंगे।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...