1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. अदालत में ही महिला को पहली मंजिल से फेका नीचे! जाने क्या है वजह…

अदालत में ही महिला को पहली मंजिल से फेका नीचे! जाने क्या है वजह…

ये वाकया हरियाणा के जींद से सामने आ रही है, जहा एक महिला को अदालत परिसर के छत से निचे फेक दिया। हरियाणा के जींद में अदालत परिसर में बहस के दौरान एक महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अदालत में ही महिला को पहली मंजिल से फेका नीचे! जाने क्या है वजह…

रिपोर्ट: धीरज मिश्रा

जींद: ये वाकया हरियाणा के जींद से सामने आ रही है, जहा एक महिला को अदालत परिसर के छत से निचे फेक दिया। हरियाणा के जींद में अदालत परिसर में बहस के दौरान एक महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि, इस घटना में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल 2017 में सुरेश ने शम्मी से शादी की थी। फिर शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज को लेकर विवाद हो गया और पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। और मामला इतना बढ़ गया कि अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ गया, और अब जब अदालत में दोनों पक्ष के लोग पहुंचे, तब वहां पर सुरेश की बहन सीमा को कोर्ट परिसर के पहले फ्लोर से धक्का दे दिया गया।

दरअसल, ये पूरा मामला 2017 के शादी का है। ये घटना उस समय की गई जब सुरेश और उसकी बहन सीमा वकील के चेंबर में गये थे। लेकिन तभी ऊपर वाले फ्लोर से शोर की आवाज आई, आरोप है कि शम्मी के परिवार वालों ने पति के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। ये जानकर सीमा तुरंत पहले फ्लोर की ओर गई जहां पर उसकी शम्मी और उसके परिवार संग हाथापाई शुरू हो गई। शिकायत में बताया गया है कि शम्मी ने सीमा के बाल पकड़ लिए थे, वहीं दूसरे सदस्यों ने हाथ-पैर पकड़ उसे नीचे फेंकने का प्रयास किया। शिकायत करने वालों के मुताबिक, शम्मी और उससे परिवार वालों ने ही सीमा को पहले फ्लोर से नीचे धक्का देकतर नीचे फेंक दिया।

इस मामले में शिकायत करने वाले ने शम्मी के मायके पक्ष के सुरेश, पालू, सोनू, सुभाष, शाम्मी, चांदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सभी आरोपियों पर हत्या का प्रयास और मारपीट के तहत आने वाली धाराएं लगाई गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...