1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Railway News : रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 नए DRM किए गए नियुक्त

Railway News : रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 नए DRM किए गए नियुक्त

Railway News : रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को देशभर के 32 रेलवे मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नियुक्ति करते हुए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. यह फैसला मौजूदा DRM अधिकारियों के दो साल के कार्यकाल की समाप्ति के बाद लिया गया है |

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Railway News : रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 नए DRM किए गए नियुक्त

रेल मंत्रालय ने देशभर के 32 रेलवे मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नियुक्ति करते हुए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस बार मंत्रालय ने एक साथ 32 अलग-अलग आदेश जारी कर संबंधित रेलवे जोनों के महाप्रबंधकों को सूचित किया है कि अब मंडलों में नए DRM पदभार संभालेंगे। पुराने अधिकारियों को किस पद पर भेजा जाएगा, इसका आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है।

यह फैसला मौजूदा DRM अधिकारियों के दो साल के कार्यकाल की समाप्ति के बाद लिया गया है। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) वेद प्रकाश को अहमदाबाद मंडल का नया DRM नियुक्त किया गया है, जो इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम के तौर पर सामने आया है। वेद प्रकाश की अहमदाबाद पोस्टिंग खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में मंत्रालय के उच्चतम स्तर पर सीधे काम कर चुके हैं।

यह नई जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक कौशल और रेल संचालन की गहरी समझ को उपयोग में लाने का अवसर है। वहीं, वेद प्रकाश के स्थान पर अब शिवाजी सुतार मारुति को नया OSD नियुक्त किया गया है, जो अभी तक सेंट्रल रेलवे ज़ोन में कार्यरत थे। सुतार इससे पहले रेलवे बोर्ड में ईडीआईपी भी रह चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...