{ महोबा से चंद्रशेखर नामदेव की रिपोर्ट }
खबर महोबा से है , तेज रफ्तार ट्रक और स्विफ्ट में सीधी टक्कर हो जाने से दो की मौके पर मौत हो गई तो वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एम्बुलेंस से कबरईज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वही ट्रक और स्विफ्ट की टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है, फिलहाल अभी मृतक और घायल कौन है ये जानकारी नही हो पा रही हैं पुलिस मोबाइल के जरिये परिजनों की जानकारी कर रही हैं।

ईश्वर चन्द्र प्रजापति (डॉक्टर) कबरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर बताते हैं कि चिचारा गाँव के पास ट्रक और स्विफ्ट कार में एक्सीडेंट हुआ है जिसमे से दो मृत अवस्था मे आये थे तथा एक गंभीर रूप से घायल था जिसको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है मृतकों और घायलों का नाम पता कि जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।