1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्रः मंदिर खोलने को लेकर विवाद में शरद पवार ने पीएम को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्रः मंदिर खोलने को लेकर विवाद में शरद पवार ने पीएम को लिखी चिट्ठी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्रः मंदिर खोलने को लेकर विवाद में शरद पवार ने पीएम को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र में मंदिर खोले जाने के मुद्दे पर राजनीति गर्म है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता के लिए धार्मिक स्थल खोलने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा तो विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना लिए।

सियासी पारा उफान पर आया तो अब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार भी मंदिर को लेकर जारी जंग में कूद पड़े। शरद पवार ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

शरद पवार ने चिट्ठी ट्वीट करते हुए कहा है कि माननीय राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जनता के लिए धार्मिक स्थल खोलने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिख कर बंद पड़े धार्मिक स्थलों को दोबारा खुलवाने की बात कही थी। इस पत्र में राज्यपाल कोश्यारी ने लिखा था कि क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भगवान की ओर से कोई चेतावनी मिली है कि धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने को टालते रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...