महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आपको बता दे कि देश के सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां तीन लाख से अधिक मरीज मिल गए है।
वहीं पिछले चौबीस घंटे की बात करे तो यहाँ 8200 से अधिक मामले दर्ज किए गए है। कुल मामले बढ़कर 3,18,695 हो गए है।
वहीं मृतक संख्या की बात करे तो वो 12 हजार से अधिक हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग ने यह भी कहा कि दिन में 176 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 12,030 हो गई।
इसके अलावा 5,460 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,75,029 हो गई।
वर्तमान में एक्टिव मरीजों की बात करे तो एक लाख 30 हज़ार एक्टिव मरीज प्रदेश में है।