प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज में गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले, यह परंपरा जिला प्रशासन या मेला अधिकारी द्वारा निभाई जाती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के आगमन और महाकुंभ तैयारियों की समीक्षा की।
शृंग्वेरपुर धाम से शुरू होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शृंग्वेरपुर धाम से शुरू होगा, जहां वे निषादराज पार्क, भगवान राम और निषादराज की गले मिलते हुए प्रतिमा और घाट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद, अरैल से निषादराज क्रूज के जरिए वे संगम पहुंचेंगे। संगम नोज पर आयोजित सभा में प्रधानमंत्री 6,500 करोड़ रुपये की लागत वाली 150 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
युवाओं के लिए पीएम मोदी की खास पहल
प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘डिवेलप्ड इंडिया यंग लीडर्स डायलॉग’ नामक क्विज की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 11-12 जनवरी 2025 को आयोजित होगा, जिसमें युवा भारत के विकास में अपनी भूमिका को साझा कर सकेंगे। पीएम मोदी ने इसे युवाओं के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का विशेष अवसर बताया।
योगी आदित्यनाथ ने की तैयारियों की समीक्षा
यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष होगा, जो प्रयागराज की महत्ता को और बढ़ाएगा।