रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: ‘हाल-ए-दिल’ और ‘राज द मिस्ट्री’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों के अलावा लव अफेयर्स को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते है। इन दिनों एक बार फिर अध्ययन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गये है।
दरअसल, अध्ययन सुमन और टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा का बीते साल नवंबर में ब्रेकअप हो गया है। अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए मायरा ने एक इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड अध्ययन पर कई संघीन आरोप लगाए है। और गर्लफ्रेंड द्वारा लगाए आरोपों पर अध्ययन सुमन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मिडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने हा कि वह ‘कीचड़ उछालने’ में विश्वास नहीं रखते हैं।

ब्रेकअप की खबरों पर एक्टर ने क्या कहा-
एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘नमस्ते, मैं यहां सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। मेरी मां से लेकर बहन और करीबी दोस्तों से लेकर हर उसका, जिसके साथ मेरी अच्छी यादें हैं।’ ‘मेरी परवरिश मुझे किसी पर सार्वजनिक तौर पर कीचड़ उछालने की इजाजत नहीं देती और मैं अपनी पूर्व की गलतियों से सीख लेना चाहता हूं, इसलिए, यहां इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना चाहूंगा।’
अपने काम को तवज्जो देते हुए अध्ययन सुमन आगे लिखते हैं कि, ‘मेरा फोकस मेरे काम पर है, जो जनता के सामने है। मैं जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने जा रहा हूं। मैं सभी से यही आग्रह करूंगा कि आप मेरी और मेरे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’

ब्रेकअप को लेकर गर्लफ्रेंड का क्या रिएक्शन रहा-
बता दें कि इससे पहले अध्ययन सुमन की गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अध्ययन को लेकर ‘बहुत सीरियस’ थीं और उन्हें लगा था कि अध्ययन ही वो स्पेशल समवन हैं। मायरा रका कहना था कि, ‘हमारे बीच चीजें खराब होती चली गईं। मैं किसी दूसरे इंसान से प्यार करती थी, ये वो नहीं है। जब मैं अध्ययन के साथ रहने लगी तो मैंने महसूस किया कि ये वो इंसान नहीं है, जिससे मैंने प्यार किया था। हमारी बातें होनी बंद हो गईं। हमने दो महीने तक शायद ही कभी बात की। मैं टीवी शोज की शूटिंग में बिजी हो गई और वो अपने प्रोजेक्ट्स में।’मायरा मिश्रा ने ये भी कहा था कि ‘इस वक्त वो यही कहना चाहेंगी कि इंडस्ट्री में किसी से भी वो डेटिंग नहीं करना चाहेंगी।’
बता दें कि मायरा और अध्यय का ब्रेकअप आमजन जैसा नहीं रहा इसमें चौंकाने वाली बात ये रही कि सोशल मीडिया पोस्ट्स से लेकर पैरेंट्स शेखर सुमन तक पर मायरा और अध्ययन के प्यार का असर साफ नजर आता रहा।