{ लखनऊ से मोहम्मद तबरेज़ की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस का ख़तरा बढ़ता जा रहा है और अब कोरोना वायरस को लेकर सभी धर्मों के धर्मगुरु एक मंच पर आए है और चर्चा की वही बाद में उन्होंने मीडिया से भी बात की। कॉन्फ़्रेंस में मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कोरोना वायरस एक भयावह रोग है लेकिन इससे डरने की ज़रूरत नहीं है..

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो उपाय बताए गए हैं उन पर सभी धर्मों के लोग और पूरा देश अमल करें, और जिसे भी खाँसी नज़ला जुकाम या बुखार हो वो उसको छुपाएँ नहीं बल्कि डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

आगे उन्होंने कहा की सरकार से अपील है कि मास्क और सैनीटाइज़र की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाएं और उसे कम मूल्य पर अवाम के लिए उपलब्ध कराए वही अपनी अपनी इबादतगाहो में अधिक भीड़ न होने दें इस दौरान कोई भी जलसा या प्रोग्राम ना करें।