{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }
पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन हुआ है जिसके चलते दिहाड़ी मजदूरों व गरीब लोगों के खाने-पीने के लाले लगे हुए है ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब मजदूर लोगों को राहत देने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रही है।

वही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए आज से राशन वितरण का कार्य प्रारंभ करवा दिया है, इस राशन वितरण प्रक्रिया में अंत्योदय कार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत, नगर निगम में पंजीकृत मजदूरों को फ्री में राशन वितरण किया जा रहा है।

आज लखनऊ में भी राशन वितरण किया गया, सुबह से ही राशन लेने के लिए राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और सभी डीलरों को करना होगा सोशल डिस्टेंस का पालन साथ हैंडवाश से हाथों की धुलाई फिर बायोमेट्रिक मशीन में सैनिटाइज के बाद ही अंगूठा लगाए।

गरीब मजदूरों को राशन आराम से पहुंच सकें इसके लिए आज राजधानी के खाद्य एवं रसद अपर आयुक्त ने राशन की दुकानें खोलने के साथ-साथ स्वास्थ विभाग के तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए राशन बांटना सुनिश्चित किया, अगर किसी परिवार या शख्स को क्वारंटाइन किया गया है तो राशन उसके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

सुबह 10 बजे से अब तक यूपी में 45 लाख लोगों ने बाटा जा चुका है मुफ्त राशन प्राथमिकता के स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में हल प्रोटोकॉल के साथ गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया जा रहा है।
साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों के साथ ही मनरेगा व श्रम विभाग के रजिस्टर्ड मजदूरों व नगर विकास विभाग के दिहाड़ी श्रमिकों को मुक्त में राशन बांटा जाएगा, वहीं 15 अप्रैल से सभी राशन कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से मुफ्त चावल दिया जाएगा।

वहीं राशन डीलर ने बताया कि मशीन से जो पर्ची निकल रही है वही दिया जा रहा है 2 किलो गेंहूँ और 3 किलो चावल दिया जा रहा है जो बंधा है और फ्री वाला कार्ड जो लेकर आएगा उसको दिया जाएगा और अभी तक कोई भी नही लेकर आया है।