{ अनुज की रिपोर्ट }
आज राजधानी में जेसीपी नवीन अरोरा ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया है। उन्होंने चिक मंडी और तकिया आजम बेग हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया है।
जेसीपी ने पीर जलील वार्ड पार्षद हलीम से हॉटस्पॉट एरिया की जानकारी ली है।
हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को जेसीपी ने सैनिटाइजर और मास्क दिए है।
जेसीपी ने एडीएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसीपी दुर्गा प्रसाद, एसीपी कैसरबाग आईपी सिंह, इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील दुबे, चौकी इंचार्ज मौलवीगंज दिलीप मिश्रा।
वजीरगंज के हाता चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा सहित भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया और जनता के साथ भी संवाद स्थापित किया है।