सतीश संगम की रिपोर्ट
कोरोना के इस घड़ी में डीएम अभिषेक प्रकाश ने एक नई पहल शुरू की है। डिजिटल माध्यम के जरिये अब लोगो की समस्याएं सुनी जा रही है।
इसकी शुरुआत डीएम अभिषेक प्रकाश ने खुद कलेक्ट्रेट भवन स्थित अपने मुख्यालय से आज की है। डीएम ने इसके लिए स्थानीय आफिस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लोगो को जोड़े और एक एक कर के उनकी समस्याएं सुनी।
यहीं नहीं अब तहसील स्तर पर इसकी शुरुआत की जाएगी। जहाँ स्थानीय लोग घर बैठे ही अपनी समस्याएं डीएम या आलाधिकारी को बता सकेंगे।