1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: मरकज़ के जरिये 5 हज़ार लोगों में फैल सकता है कोरोना

लखनऊ: मरकज़ के जरिये 5 हज़ार लोगों में फैल सकता है कोरोना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }

मरकज़ के जरिये माना जा रहा है कि कोरोना वायरस 5 हजार से ज्यादा लोगो को फैला होगा जिसमें 9 राज्यो के वो लोग शामिल है जो अलग अलग राज्यो में आयोजित हुए इन मरकजो में हिस्सा लिए , अब तक 334 लोगों को जो मरकज में शामिल हुए थे दिल्ली के अलग अलग अस्पतालो में रखा गया है।

इसके अलावा यूपी के 19 जिलों के ऐसे 200 लोगो को चिन्हिन्त किया जा रहा है जो इन मरकजो में शामिल हुए थे, ये 200 लोगों और कितने लोगों से मिले उनकी भी तलाश की जा रही है। ये 200 लोग कितने गांव गए, कितने और रिश्तेदारों से मिले, कितने रेहड़ी वालो से मिले, कितने बाजार गए सबकी पड़ताल की जा रही है।

उत्तर भारत के यूपी के साथ दिल्ली,कश्मीर,एमपी,राजस्थान,झारखड और छत्तीसगढ़ से भी 100 से ज्यादा लोगो ने मरकज़ में भी हिस्सा लिया था और दक्षिण भारत के तेलंगाना,आंध्रा प्रदेश केरल और कर्नाटक से भी 50 से ज्यादा लोग मरकज़ में शामिल हुए थे जिसमें 15 लोगों को अब तक कोरोना हो चुका है।

याने इन मरकजो के सदस्यों और मौलाना ने मिलकर पूरे भारत में कई हजार कोरोना के मरीज पैदा कर दिए और इसमे अब तक 30 प्रतिशत लोगों को भी ढूंढा नही जा सका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...