{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े घोटाले का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा लगातार जीरो टॉलरेंस की बात की जाती है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है।
योगी सरकार की बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री स्वाति सिंह का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है, एक तरफ जहां भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री स्वाति सिंह के विभाग में जमकर लूट मची हुई है.
उनके जिम्मे के पूर्व के विभाग में भी भ्रष्टाचार की कई जांचें चल रही है और ताजा मामला बाल विकास पुष्टाहार विभाग का है, जहां 38 करोड़ के टेंडर में बड़ा हेरफेर सामने आया है वहीं कांग्रेस मांग करती है कि क्या मुख्यमंत्री जी इन जिम्मेदारों के खिलाफ घोटालेबाजों पोस्टर लगाने का काम करेंगी ? आगे उन्होनें सवाल किया की क्या मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री पर कार्यवाही करेंगें ?