अनुज की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ में भू माफियाओं की बंद फाइलें एक बार फिर खुलेगी। भू माफिया पर नकेल कसने के लिए तहसील स्तर पर बंद पड़ी उनकी फाइलें खोलने के आदेश आ गए है।
जिला अधिकारी ने 5 तहसीलों में बीते सालों से लंबित पड़े ऐसे 54 मामलों की जांच व कार्रवाई फिर से शुरू करने को कहा है।
डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर बीते सप्ताह से सरकारी स्वामित्व की जमीनों पर काबिज अवैध कब्जा हटाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।
फिर 7 दिनों में सदर ,बीकेटी, मोहनलालगंज वा सरोजिनी नगर तहसील में 39.12 करोड की 47.588 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।
साथ ही दो बिल्डरों संग सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। अवैध कब्जे के सबसे ज्यादा 14 मामले सदर तहसील और सबसे कम दो मामले मलिहाबाद के हैं।