कोरोना वायरस से बचने के लिए डाक्टरों और इससे संबंधित काम कर रहे लोगों के लिए कोरोना किट दिया गया है, जो कि डॉक्टर्स और बाकी लोग पहने नजर आते हैं, ये सावधानी के तौर पर दिया गया है ताकी वायरस की चपेट में वो लोग न आ जाएं। लेकिन लखनऊ में एंबुलेंस संचालकों को कोरोना किट नहीं दिया गया है जिसकी वजह से उन्होंने हड़ताल कर दिया है।
दरअसल, लखनऊ में जीवीके कंपनी द्वारा रखे गए 102-108 एम्बुलेंस संचालकों और ड्राइवरों ने बहिष्कार किया है, कोरोना किट के साथ साथ उनको वेतन भी नहीं दिया गया है जिसकी वजह से उन्होंने हड़ताल किया है।
108 ईएमटी शरद यादव ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से फोन पर बात की और उन्होंने अपनी समस्या उनके आगे सुनवाई। इसके बाद मंत्री ने कंपनी को दो दिन पहले वेतन देन की बात कही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि, अगर काम बंद हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।