1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लखनऊ: फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले 4 लोग हुए गिरफ्तार, पढ़िये

लखनऊ: फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले 4 लोग हुए गिरफ्तार, पढ़िये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले 4 लोग हुए गिरफ्तार, पढ़िये

{ लखनऊ से सचिन तिवारी की रिपोर्ट }

पुलिस प्रशासन को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, डीसीपी सेंट्रल द्वारा डीसीपी सेंट्रल कार्यालय हजरतगंज पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

पुलिस को बरामद हुए फ़र्ज़ी दस्तावेज

जिसमें पुलिस ने बताया की फ़र्ज़ी दस्तावेज लगाकर गलत तरीके से लोन पास कराने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से 16 दोपहिया वाहन बरामद हुए।

पुलिस ने 16 वाहन भी जब्त किये है

बैंकों फाइनेंस कंपनियों से छल कपट करके कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी पता अंकित करके ऋण स्वीकृत कराकर दोपहिया वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह को आज आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया।

दिनेश सिंह { डीसीपी } मामले की जानकारी देते हुए

पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली है, पुलिस टीम ने समय करीब 9:30 बजे बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान केकेसी मोड़ के पास से चार शातिर अभियुक्त गण सगीरअंसारी और विनोद श्री चंद्र यादव तुफैल अहमद व प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 मोटरसाइकिल, तीन सेल लेटर की छाया प्रति, दो एनओसी फॉर्म एवं विभिन्न व्यक्तियों के फोटो आधार कार्ड व अन्य जाली दस्तावेज बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...