{ लोनी से नदीन शाहीन की रिपोर्ट }
लोनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जहां गोकशी करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दरअसल पुलिस को काफी समय से गोकशी की सूचना प्राप्त हो रही थी और उसके बाद मुखबिर की सूचना पर गोकशी करने वाले मोमीन,मौहीन,शकील, व ग्यासुद्दीन-को गोकशी की घटना को अंजाम देने जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे कि इनके कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त औजार गंडासा रस्सी चाकू लोडर टेंपो पुलिस ने बरामद कर चारों शातिर व्यक्तियों को जेल भेज दिया, पुलिस ने बताया कि पहले भी गोवध निवारण जैसे संगीन धाराओं में मोमिन जेल जा चुका है।

दरअसल इस शातिर बदमाश ने अपना पूरा गैंग सक्रिय कर क्षेत्र में गोकशी करने का गोरखधंधा कर रहा था जिसको पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आने वाले समय में ऐसी और कार्यवाही की उम्मीद लोग पुलिस से कर रहे है।