खबर लोनी से है जहां लोनी तिराहे पर ऑटो स्टैंड के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर कार्यक्रम में पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी लोनी खालिद, अंजुम खान क्षेत्राधिकारी लोनी, राजकुमार पांडे लोनी कोतवाल बिजेंदर भडाणा लोनी तिराहे को जाम मुक्त करने के लिए ऑटो स्टैंड लोनी तिराहे पर बनाया गया है।

ऑटो स्टैंड उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे ऑटो यूनियन के सदस्यों को देखकर लोनी विधायक भड़के और मौके से ही गिरफ्तारी की मांग करने लगे, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि लोनी ऑटो चालकों से यूनियन के नाम पर उगाही की जा रही है जिसकी शिकायत लेकर ऑटो चालक लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मिले थे।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी ऑटो चालक को किसी भी तरह से किसी को कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है यदि आप से कोई उगाही की मांग करता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस से की जाए लोनी में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।