1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लॉकडाउन का खुलेआम हो रहा है उल्लंघन, पढ़िए

लॉकडाउन का खुलेआम हो रहा है उल्लंघन, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन का खुलेआम हो रहा है उल्लंघन, पढ़िए

{ लालकुआं से योगेश की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पुरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद लोग कोरोना की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं और लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर हल्दूचौड पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

यहां चौकी उपनिरीक्षक कमित जोशी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन वाहनों को सीज किया हैं। इसके साथ ही कई वाहनों के चालान भी किये आज लाॅकडाउन के 11वे दिन हल्दूचौड पुलिस ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया है।

lockdown-is-being-openly-violated,-read-lockdown-is-being-openly-violated,-read

लालकुआ में भी लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी गाज गिरी, पुलिस ने आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि – कार और बाइक के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेशवसियों के लिए नया नियम लागू किया गया कि कोरोना वायरस के खतरे की वजह से एक बाइक पर सिर्फ एक व्यक्ति ही सवारी कर सकेगा।

जबकि कार में सिर्फ 2 लोग ही सफर कर सकेंगे, कार की ड्राइविंग सीट पर एक और दूसरा पीछे की सीट पर सफर कर सकेगा लेकिन इस बाद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे जिन पर अब लालकुआ पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...