नई दिल्ली : महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते केस के कारण आखिरकार अब पूरे महाराष्ट्र में ‘Lockdown’ जैसा कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 अप्रैल यानी मंगलवार की राज 8 बजकर 30 मिनट पर लॉकडाउन जैसे कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। हालांकि मुंबई उपनगरीय में ट्रेनें और सिटी बसें चलती रहेंगी और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट दी जाएगी।

जानें क्या खुला रहेगा :-
इन चीजों पर रहेगी पाबंदियां :-
फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका :-
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने से जुड़े दिशानिर्देशों के तहत बुधवार शाम से राज्य में फिल्मों, टीवी सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग स्थगित रहेगी। जिससे अब जिन फिल्मों की शूटिंग हो रही थी, उन फिल्मों की शूटिंग रूक जायेगी और एक बार फिर आपको टीवी सीरियलों के पुराने एपिसोड देखने होंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार का फैसला एक ‘बड़े झटके’ के तौर पर आया है.। इस वजह से मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ‘गुडबाय’, शाहरूख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ समेत कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग प्रभावित होगी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,212 नए मामले सामने आए और 281 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य सरकार ने हालात पर गौर करते हुए 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है, जो 14 अप्रैल की रात आठ बजे से एक मई सुबह सात बजे तक प्रभाव में रहेंगे।