{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
-केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से कहीं खुशी तो कहीं निराश हाथ लगी। इसी को लेकर आज देश भर में नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंशोयरेंस फील्ड वर्क ऑफ़ इंडिया के आहवान पर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे और उन्होंने वित्तमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुरजोर विरोध किया।

भारतीय जीवन बीमा कार्यालय कासगंज के मुख्य द्वार पर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मुर्दाबाद के नारे लगा रहे ये भारतीय जीवन बीमा निगम कासगंज के कर्मचारी है।
कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार कर वित्तमंत्री के बजट का पुरजोर विरोध किया।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने इस विनिवेशन निर्णय को वापस ले, अन्यथा वह अनिश्चित काॅलीन हड़ताल कर वित्तमंत्री का घेराव करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने इस बजट में एलआईसी कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए एलआईसी की हिस्सेदारी को बैचने का काम किया है जिसे किसी भी कीमत पर एलआईसी कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।