रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : कोरोना महामारी एक बार फिर विकराल रूप में सामने आ रही है । हर दिन कोरोना मामलों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है । वहीं, दूसरी ओर उतनी ही तेजी से वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है । इस बीच लोगों में साइड इफेक्ट्स की खबरें भी आ रही है । ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने के पहले और बाद में क्या खाएं । साथ ही ये भी जानना जरूरी है कि आपको टीकाकरण के पहले औऱ बाद में क्या नहीं खाना है । वहीं, एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि आपका आहार वैक्सीनेशन प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

स्वस्थ शरीर के लिए हाइड्रेटेड रहना काफी महत्वपूर्ण है । जिसके लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए । साथ ही फलों का सेवन भी करना चाहिए ।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन की आदतें होना जरूरी है । जब आप कोविड वैक्सीन लेने का तय करें, तो हेल्दी फूड हैबिट्स फॉलो करें । जिसमें आप ज्यादा कैलोरी वाले भोजन की जगह पर फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करें । यह शरीर को स्वस्थ रखता है ।

इसके अलावा आप दलिया, ओट्स, विटामिन और मिनरल युक्त खाद्य पदार्थ को खाने में शामिल कर सकते हैं । जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सैचुरेटेड फैट और अधिक शुगर युक्त भोजन खाने से बचना चाहिए । इनके सेवन से तनाव और चिंता बढ़ जाती है । जिससे नींद से जुड़ी और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं ।
एक्सपर्ट की मानें तो वैक्सीन लेने के बाद बेहोशी को इसके साइड इफेक्ट के रूप में बताया गया है । लेकिन अगर आप पौष्टिक भोजन खाते हैं, तो इसे ठीक किया जा सकता है । सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, हाइड्रेटेड रहने के साथ हेल्दी बैलेंस्ड डाइट या हेल्दी स्नैक खाने से बेहोशी और स्ट्रेस के लक्षण को कम किया जा सकता है ।

वहीं, बता करें कि टीकाकरण के पहले औऱ बाद में शराब के सेवन से परहेज करना चाहिए । शराब के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, जो वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट को बढ़ावा दे सकती है । शराब अनुसंधान पत्रिका के अध्ययन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शराब का सेवन करने से इम्यूनिटी कमजोर होती है । इससे इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है ।