1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में गिरावट: रिम्‍स से हो सकते हैं रेफर

लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में गिरावट: रिम्‍स से हो सकते हैं रेफर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में गिरावट: रिम्‍स से हो सकते हैं रेफर

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता रिम्स में इलाजरत बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद की तबियत ठीक नहीं है, उनका सीरम यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन बढ़ गया है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि पहले की तुलना उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज हुई है। ब्लड शुगर की पिछले तीन महीने की रिपोर्ट में सुधार नजर नहीं आ रहा है।

डॉ. उमेश ने बताया कि अभी उनके स्वास्थ्य की जांच नियमित की जा रही है। जेल प्रबंधन, रिम्स प्रबंधन के साथ मशविरा करने के बाद ही कोई अगला फैसला लिया जाएगा। लालू प्रसाद 15 तरह की गंभीर बीमारियों से घिरे हैं। 

कुछ दिन पहले उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी उनसे मिली थीं और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...