1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लालकुआं: आरपीएफ इंस्पेक्टर ने चलाया चेतावनी अभियान

लालकुआं: आरपीएफ इंस्पेक्टर ने चलाया चेतावनी अभियान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालकुआं: आरपीएफ इंस्पेक्टर ने चलाया चेतावनी अभियान

{ लालकुआं से योगेश दुम्का की रिपोर्ट }

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के क्षेत्रों में चेतावनी अभियान चलाया जिसमें उन्होंने गलत तरीके से फाटक बंद होने के बाद गाड़ियां निकालने वालों को सख्त चेतावनी दी।

lalkuan-rpf-inspector-launched-warning-campaign

आगे उन्होनें कहा कि जो भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ भविष्य में चेतावनी देने के बजाय सीधे कानूनी कार्यवाही की जाएगी, चेतावनी अभियान चलाते हुए उन्होंने खड्डी मोहल्ला क्षेत्र में भी रेलवे पटरी के किनारे बैठने वाले और अतिक्रमण करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी।

lalkuan-rpf-inspector-launched-warning-campaign

इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों को लाउडस्पीकर से चेतावनी देते हुए कहा कि आज सभी को सूचित किया जा रहा है कि कोई भी नियमों का उल्लंघन नहीं करें

यदि चेतावनी के बावजूद भी कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा साथ ही रेलवे क्रॉसिंग को भी किसी ने गलत तरीके से पार नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...