1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लालकुआं: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का ज़ोरदार स्वागत

लालकुआं: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का ज़ोरदार स्वागत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लालकुआं: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का ज़ोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने बंशीधर भगत के लालकुआं आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां पुराने बुध बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन को सुना।

lalkuan-newly-welcomed-state-president-banshidhar-bhagat

यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में 57 सीटों से बढ़कर 60 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में डलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट है और एकजुट होकर ही पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार के मामले पर उन्होंने कहा कि उनकी स्वयं व्यक्तिगत भावनाएं हैं कि मंत्रिमंडल के पदों को भर देना चाहिए और इसके लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...